टोफू संयंत्र

भा. कृ. अनु. प.- भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान में टोफू सयंत्र सन 1998 में स्थापित किआ गया| यह सयंत्र तकाई नामक कंपनी, जापान से मंगवाया गया| तदोपरान्त डॉ. एस. पी. तिवारी निदेशक के कार्यकाल में सयंत्र को पूर्ण रूप से परिचालन में लाया गया| आज भी यह सयंत्र संस्थान के कृषि व्यवसाय केंद्र के माध्यम से टोफू बनाने एवं उससे सम्बंधित उद्योग लगाने में इछुक लोगो/उधमियो को सजीव प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण देने में प्रयोग लाया जा रहा है|

Tofu


तकाई टोफू संयंत्र: टोफू बनाने कि प्रक्रिया


1. सोयाबीन कि बिनाई: सर्वप्रथम सोयाबीन को अवशिष्ट पधार्थ हटाने के लिए बिना जाता है| सोर्टिंग मशीन द्वारा कंकर, पत्थर, घास-फूस आदि अलग किए जातेहै| उसके बाद दानो को हाथ से बिना जाता है|
2. दलना: साफ़ सोयाबीन को दीहलर मशीन में छिलके हटाने के लिए डाला जाता है|
3. उबालना: दलीहुई सोयाबीन को आटोक्लेव में 110 डिग्री सेलसियस पर १० मिनट के लिए उबला जाता है|
4. गलाना: तत्पश्चात सोयाबीन को ठन्डे पानी में गलने के लिए ४ घंटे के लिए रखते है|
5. पीसना: गली सोयाबीन के दाने वेट-ग्राइंडर मशीन में गरम पानी के साथ घोल बनाने के लिए पीसे जाते है|
6. पकाना: उस घोल को आटोक्लेव में 110 डिग्री सेलसियस पर १० मिनट के लिए उबाला जाता है|
7. छानना: उबला हुए घोल को नायलॉन कि छाननी से गुजरते है और गरम छाना हुआ सोया दूध एक वैट में एकत्रित कर लेते है|
8. फाड़ना: उसी गरम दूध को (80 डिग्री सेलसियस) पर कैल्शियम क्लोराइड व मैग्नीशियम क्लोराइड का घोल मिलकर धीरे-धीरे मिलाते हुए फाड़ते है| इस प्रकार सोया कर्ड व व्हे (पनीर बनाने से अलग हुआ पानी) अलग हो जाते है|
9. टोफू को आकार देना: सोया कर्ड को छलनी कि सहायता से अलग कर लिट्टे बिछे मौल्डर में रख देते हैं| फिर लिट्टे के कपडे से कर्ड कि उपर कि सतह भी धक् देते हे व प्रेस्सिंग यूनिट कि सहायता से प्रेशर लगा अतिरिक्त व्हे निकालने के लिए 30 मिनट तक छोड़ देते है| प्रेशर से टोफू आयताकार आकार ले लेता है| फिर उसके चाकू से २५० ग्राम के तुकरे बना लेते हैं|
10. पानी में ठंडा करना: इन टोफू के टुकड़ों को ठन्डे पानी के वाट में दाल देते हैं|
11. पैकिंग करना: ठंडा होने पर टोफू को आयताकार पैकेट्स में पैकेजिंग मशीन द्वारा पैक किआ जाता है|
इस प्रकार एक बार में 6 किलो सोयबीन से 250 ग्राम के 30 पैकेट टोफू (7.5 किलो) तकाई टोफू संयंत्र में बनाया जाता है| यह सोयाबीन का एक बहुत पोष्टिक व सस्ता उत्पाद है, जिसका प्रचार इस संसथान द्वारा किआ जाता है|


Tofu Processing Steps